अद्धयात्म

नवरात्र में करें ये 5 काम, मां दुर्गा दूर करेंगी सब कष्ट

durga1-1444378960दस्तक टाइम्स/ एजेंसी 10 अक्टूबर. नवरात्र मां भगवती की शक्ति को नमन करने का पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अनेक विधियों और परंपराओं से उनका पूजन किया जाता है। जिस भक्त पर मां की कृपा होती है, उसके सभी दुखों और कष्टों का निवारण हो जाता है। नवरात्र में उपवास करने के लिए भी विशेष नियमों का पालन करना होता है। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो मां भगवती शीघ्र प्रसन्न होती हैं और शुभ फल देती हैं। जानिए, नवरात्र में कौनसे काम जरूर करने चाहिए।

अगर नवरात्र में उपवास करें तो प्रारंभ से लेकर संपूर्ण होने के दिन तक करें। कुछ श्रद्धालु स्वास्थ्य और समय के अनुसार प्रथम और पूर्ण होने के दिवस को भी व्रत रखते हैं। अगर सेहत इजाजत न दे तो सभी व्रत करने का हठ नहीं पालना चाहिए। मां श्रद्धा और प्रेमपूर्वक किए गए दो उपवासों का भी पूरा फल देती हैं।

संभव हो तो नवरात्र में चारपाई, बेड आदि पर शयन नहीं करना चाहिए। भूमि पर ही बिछौना लगाकर शयन करें। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। प्रातः काल भूमि को प्रणाम जरूर करना चाहिए। इससे दीर्घायु तथा यश की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भूमि को भी माता कहा गया है।

Related Articles

Back to top button