अपराध

नागपुर में नाबालिक लड़की के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर : देश यह पहली ऐसी घटना नही हैं, जिसमें किसी नाबालिक के साथ गैंगरेप किया गया हैं। आज हमारे देश में अनगिनत ऐसे मुद्दे हैं। हाल ही महाराष्ट्र के नागपुर में एक बार फिर एक 17 साल की नाबालिक को द्ररिंदों ने अपने हवस का शिकार बना लिया। बता दे कि नागपुर विधायक के हॉस्टल में कथित रूप से लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने अपहरण और रेप के आरोपों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। नागपुर में नाबालिक लड़की के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दे कि यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी और पुलिस ने 18 अप्रैल को इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इसमें से एक आरोपी मनोज भगत (44) लड़की का परिचित था और पीड़िता उसी की दुकान पर काम करती थी। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान रजत माद्रे (19) के तौर पर हुई है। ये दोनों गीत्तीखदन इलाके के रहने वाले हैं।

इस घटना के बाद इलाके की पुलिस सब इंस्पेक्टर शालिनी किनाखे ने बताया कि भगत लड़की को उसके परिवार वालों से इजाजत लेकर अपने साथ ले गया था। वह लड़की को एमएलए हॉस्टल में ले गया वहा परिसर के कार पार्किंग में लड़की से बलात्कार किया। मौके पर भगत का साथी माद्रे भी आ गया और दोनों ने एमएलए हॉस्टल में बुक कमरे में लड़की से गैंगरेप किया। इस घटना के बाद लड़की घर लौट आई, लेकिन उसने इस बारे में किसी को इस बारे में नहीं बताया।

आपको बता दे कि 17 अप्रैल को भगत नशे में धुत होकर लड़की के घर पहुंचा उसने उसके परिवार को बताया कि पीड़िता 14 अप्रैल को उसके साथ नहीं थी। उसके बाद लड़की अचानक गायब हो गई। लड़की की मां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने काटोल रेलवे स्टेशन के पास से लड़की को ढूंढ निकाला। पुलिस ने भगत और माद्रे को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button