राज्यराष्ट्रीय

नाबालिग कार चालक ने 2 रेहड़ा चालकों को कुचला

accidentलुधियाना: शहीद भगत सिंह नगर इलाके में सोमवार देर रात्रि को नाबालिग कार सवार किशोर ने अपनी तेज रफ्तार कार से 2 रेहड़ा चालकों को कुचल दिया। जिस कारण एक रेहड़ा चालक की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी दोनों टांगें टूट चुकी थीं और सिर पर भी गहरी चोट थी जबकि दूसरे रेहड़ा चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद चालक कार वहीं छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक जनता नगर निवासी निशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।यह हादसा गत रात्रि करीब 9 बजे के बाद का है। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर के प्रभारी संजीव कपूर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव खानपुर के सरवन कुमार (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान माडल ग्राम के रणजीत कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में रणजीत ने बताया कि गत रात्रि वह दोनों अपने रेहड़ों पर शटरिंग का सामान लेकर जा रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने पहले उसके रेहड़े में टक्कर मार दी जिस कारण वह दूर जा गिरा और उसके बाद कार आगे जा रहे सरवन के रेहड़े से टकराई तो सरवन गिरने के बाद कार के नीचे आ गया। पुलिस ने निशांत के खिलाफ अंडर एज वाहन चलाने के आरोप में भी मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button