अद्धयात्म

नाम के पहले अक्षर से जानिए अपने व्यक्तित्व की खास बातें

Female line profile and decorative elements on the subject of astrology, occult, spells, foretelling, magic and witchcraft
Female line profile and decorative elements on the subject of astrology, occult, spells, foretelling, magic and witchcraft

इस लेखमाला में आपने पढ़ा नाम का पहला अक्षर किस प्रकार मनुष्य के व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। अब पढ़िएM से लेकर S तक के अक्षर से शुरू हाेने वाले नामों के बारे में…

M- जिन लोगाें का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे कुछ भावुक और संकोची स्वभाव वाले होते हैं। हालांकि कुछ जातक संकोची होने के साथ ही जिद्दी किस्म के भी होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज या खुश होना इनका स्वभाव होता है।

N– ये लोग नए विचाराें को पसंद करने वाले आैर खुले दिलो-दिमाग के होते हैं। एक ही स्थान पर ज्यादा दिनों तक रुकना इन्हें अच्छा नहीं लगता। कोर्इ इनके बारे में गलत मूल्यांकन करता है तो ये क्रोधित भी हो जाते हैं।

O– जिनका नाम O से शुरू होता है वे प्रतिभाशाली आैर मेहनती हाेते हैं। अगर ये योजना बनाकर काेर्इ काम गंभीरता से करें तो उसमें सफलता प्राप्त करते हैं। कर्इ जातक प्रेमविवाह भी करते हैं। इन्हें कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

P- ये लोग जो भी वायदा करते हैं उसे निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये जिंदगी को लेकर जो निर्णय लेते हैं या विचारों को अपनाते हैं, उसके प्रति खास समर्पण की भावना होती है। इन्हें दूसरों के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए।

Q- इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे हमेशा नर्इ चीजें, तरीके खोजने या रचनात्मक बातों में व्यस्त होते हैं। इन्हें अनुशासन पसंद होता है लेकिन ये दूसरों के थोपे हुए निर्णय को सहजता से स्वीकार भी नहीं कर सकते।

R- ये अपने मन की सुनने वाले होते हैं। इनकी दोस्ती खास लोगों से ही होती है आैर ये ज्यादा लोगाें से मिलना पसंद नहीं करते। ये हमेशा नया सीखने की कोशिश करते हैं। ये लोग धुन के पक्के होते हैं आैर जिंदगी में प्रगति करते हैं।

S- ये लोग दूसरों के मन की बात को ताड़ने वाले आैर दूरदर्शी होते हैं। ये धन का संग्रह करने वाले अौर अपने लोगाें की जरूरतों का ख्याल रखने वाले होते हैं। अगर कोर्इ जातक क्रोधी स्वभाव का होता है तो उसे अपनी आदत में बदलाव करना चाहिए, क्योंकि इससे इन्हें नुकसान हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button