फीचर्डराष्ट्रीय

नासिक कुंभ का पहला शाही स्नान आरंभ

nasik kumbhमहाकुंभ मेला 2015 का प्रथम शाही स्नान आज शनिवार सुबह 3.30 बजे आरंभ हो गया है। महात्माओं और ऋषियों ने त्र्यंबकेश्वर में प्रथम डुबकी लगाई। प्रथम शाही स्नान में भाग लेने के लिए विश्व भर से भक्त आए हैं। अटकलों के अनुसार कहा जा रहा है कि आज नासिक व त्र्यंबकेश्वर में लगभग 80 लाख से 1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। शाही स्नान के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दि गई है। सर्वप्रथम जूना अखाड़ा के महात्माओं ने स्नान किया। शोभायात्रा के रास्ते पर दोनों और भक्तों का तांता महात्माओं और ऋषियों के दर्शनशास्र व अभिनंदन के लिए आधी रात से ही खड़ा है। असंख्य श्रद्धालु रामकुंड व कुशावर्त में डुबकी लगाने को तत्पर हैं। सर्वप्रथम प्रमुख अखाड़ों द्वारा शाही स्नान किया जाएगा तत्पश्चात आम श्रृद्धालु स्नान करेंगे।

Related Articles

Back to top button