अजब-गजबमनोरंजन

नील नितिन मुकेश ने की सगाई, अगले साल करेंगे शादी

neil_nitin_engaged_1_1476नई दिल्ली ( 13 अक्टूबर ) :बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है। 34 वर्षीय नील की यह इंगेजमेंट सेरेमनी मंगलवार को जुहू के एक होटल में हुई, जहां उनके फैमिली मेंबर और फ्रेंड्स मौजूद थे। बताया जाता है कि वह अगले साल शादी करेंगे।

नील की होने वाली पत्नी रुक्मिणी सहाय उनके माता-पिता की पसंद हैं। एक इंटरव्यू में रुक्मिणी के बारे में नील ने बताया कि माता-पिता (नितिन और निशि मुकेश) मेरे लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, तब उनकी मुलाकात रुक्मिणी से हुई। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और एविएशन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह बहुत सिंपल और अच्छी लड़की हैं। मैं बहुत खुश हूं। बता दें, रुक्मिणी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनकी पढ़ाई मुंबई के लीलावती बाई पोदर हाई स्कूल से हुई है। फिलहाल वे ACASS रिक्रूटमेंट कंपनी में काम करती हैं।

शादी के बारे में नील कहते हैं कि शादी एक खूबसूरत इंस्टिट्यूशन है, जिसके जरिए दो परिवार जुड़ते हैं। यह पैसे या रुतबा दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है। अगर मुझे च्वाइस मिले तो मैं मंदिर या बीच वेडिंग करना पसंद करूंगा। हालांकि, अंतिम फैसला मम्मी-पापा का होगा।”

लीजेंड्री सिंगर मुकेश के पोते और एक्टर नील को आखिरी बार फिल्म वजीर में देखा गया था जो इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म प्रेम रतन धन पायो, आ देखें जरा, प्लेयर्स, शॉर्टकट रोमियो, न्यूयॉर्क और जॉनी गद्दार जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button