राष्ट्रीय

नेपाल के लैंडस्लाइड में दो गांव तबाह, 26 लोग जिंदा दफन

napelकाठमांडू। नेपाल के पश्चिमी इलाके में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को हुए लैंडस्लाइड (भूस्खलन) में 26 लोग जिंदा दफन गए। इसकी चपेट में आए दो गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई गई है। हादसे में 42 लोग लापता हैं।नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर पोखरा के पास दो गांवों में भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आकर 22 मकान ध्वस्त हो गए। पोखरा के पास कई गांवों में दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर है। मंत्रालय के मुताबिक, अकेले लुमले गांव से अब तक 15 शव बरामद किए हैं। वहीं, यहां से 28 लोग लापता हैं। भादौरे तमाघी में पांच लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए हैं।नेपाल में भूकंप प्रभावित इलाकों से 53 लोगों के शव मिलेभूकंप प्रभावित नेपाल को वर्ल्ड बैंक देगा 3189 करोड़ रुपएगुरुवार सुबह तक दूधे गांव से चार शव बरामद किए गए हैं। चीफ डिस्ट्रिक्ट अफसर कृष्णा बहादुर राउत ने बताया कि गांव को जोड़ने वाले दो पुल बह चुके हैं। रेस्क्यू टीम भूस्खलन में तबाह हुए घरों की सर्चिंग में जुटी है। पोखरा-बगलुंग हाईवे के पास बसे गांवों तक रेस्क्यू टीम पहुंचने की कोशिश कर रही है।गौरतलब है कि नेपाल में इस साल आए विनाशकारी भूकंपों के कारण सरकार ने मानसून के दौरान भूस्खलन होने की आशंका जताई थी। इन भूकंपों में नौ हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button