अद्धयात्म

पंचांग: मलमास की हुई शुरुआत, जानिए आज के योग-नक्षत्र

surya-5503b74bb0afa_l16 दिसम्बर 2015 को बुधवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: दक्षिण, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु. मास: रवि-उल-अव्वल-4, ऋतु: हेमन्त, मास: मार्गशीर्ष, पक्ष: शुक्ल है।
 
शुभ तिथि
पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि दोपहर 12.47 तक, तदन्तर षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि रहेगी। 
 
नक्षत्र
धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 12.33 तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। 
 
योग
हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 11.52 तक, तदन्तर वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा। वज्र नामक योग की प्रथम तीन घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
 
विशिष्ट योग
दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से दोपहर बाद 2.42 तक, पुन: प्रारम्भ रात्रि 12.33 से अगले दिन सूर्योदय तक।
 
करण
बालव नामकरण दोपहर 12.47 तक, तदुपरान्त कौलवादि करण रहेंगे। 
 
चंद्रमा
दोपहर 12.55 तक मकर राशि में, इसके बाद कुम्भ राशि में रहेगा।
 
परिवर्तन
सूर्यदेव दोपहर बाद 2.42 पर मूल नक्षत्र व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु की संक्रान्ति 30 मुहूर्ता होगी। पुण्य काल प्रात: 8.18 से प्रारम्भ हो जाएगा। धनु के मलमास में मांगलिक कार्यादि वर्जित हैं।
 
ग्रह उदयास्त
शनिदेव रात्रि 12.43 पर पूर्व में उदय होंगे।
 
व्रतोत्सव
बुधवार को श्रीराम जानकी विवाह, गुरुतेग बहादुर पुण्य दिवस (प्राचीन मत से), धनु का मलमास प्रारम्भ, नाग पंचमी (दक्षिण भारत में) तथा पंचक प्रारम्भ दोपहर 12.55 से।
 
शुभ मुहूर्त
उक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार बुधवार को गृहारम्भ (संक्रान्ति दिन दोष), गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा ये सभी अति आवश्यकता में (संक्रान्ति दिन दोष), वाहन क्रय करना, द्विरागमन, चूड़ाकरण व नामकरण आदि सभी के धनिष्ठा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त हैं।
 

Related Articles

Back to top button