राष्ट्रीय

पति की जलती चिता पर कूदी महिला

saharasa newsसहरसा: बिहार के सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के सोनवर्षा कचहरी ओपी के परमिनियां गांव में पति रामचरित्र मंडल की मौत का गम उसकी पत्नी गहवा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और पति की जलती चिता में कूद पड़ीं। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। जलती चिता में जिंदा जलने की शायद इलाके में पहली घटना है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 दिसंबर शनिवार की सुबह 7:30 बजे रामचरित्र मंडल (75) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वह कैंसर से पीड़ित थे। रामचरित्र की मौत के बाद उसके परिजन दाह संस्कार में जाने से पहले पटना में रह रहे भतीजे सूरज मंडल के आने का इंतजार कर रहे थे। सूरज के आने पर शाम करीब पांच बजे लाश को लेकर घर के बगल की चहारदीवारी के अंदर दाह संस्कार कर दिया। चिता को जलाकर घर लौटने पर नतिनी राधा देवी नानी गहवा देवी को खोजने लगी, लेकिन वह घर पर नहीं थी। आनन-फानन में गहवा देवी की खोज की गयी। इसी बीच घर वाले जलती चिता की ओर गए तो देखा कि गहवा देवी पति की जलती चिता पर धू-धू कर जल रही थी। जब तक और लोग पहुंचते महिला पूरी तरह झुलस चुकी थी। यह सब देखकर भी किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

Related Articles

Back to top button