National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

पाकिस्तान ने किया सीज फायरिंग का उल्लघंन, 1 जवान की मौत

pak ceasfire_1श्रीनगर: गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 1993 मुंबई बम ब्लॉस्ट के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दे दी गई है। वहीं याकूब को फांसी देने के एक दिन पहले उसकी सजा को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया उसके बाद से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप माचिल सैक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गत बुधवार शाम को एक बार फिर से युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। हाल के दिनों में कई बार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि युद्धविराम उल्लंघन पर रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास माचिल सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर बिना उसकावे के अंधाधुंध गोलीबारी की। हालांकि भारतीय सेनाओं की जवाबी गोलीबारी के बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई लेकिन एक घंटे तक शांत रहने के बाद पाकिस्तान की ओर से दोबारा गोलीबारी शुरू की गई। उसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बंद की गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में आज सुबह भी याकूब की फांसी के बाद पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। उल्लेखनीय है कि भारत तथा पाकिस्तान के बीच 2003 में युद्धविराम पर सहमति बनी थी लेकिन उसके बाद से पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार जम्मू में युद्धविराम का उल्लंघन करके नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button