दिल्ली

पाकिस्तान से मूक-बधिर लड़की जल्द भारत लौटेंगी: सुषमा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
download (1)नई दिल्ली: सीमा पार कर गलती से पाकिस्तान पहुंची मूक-बधिर भारतीय लड़की गीता जल्द भारत लौटेंगी। जानकारी के मुताबिक, गीता ने अपने परिवार की पहचान कर ली है और उसका परिवार बिहार का रहना वाला है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी गीता को भारत लाए जाने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है कि गीता को जल्द ही भारत लाया जाएगा। हमने उसकी फैमिली की पहचान कर ली है। डीएनए टेस्ट होने के बाद गीता को परिवार को सौंपा जाएगा।2 अक्तूबर को भारतीय दूतावास की भेजी हुई तस्वीर में गीता ने अपने परिवार के सदस्यों को पहचाना और आने वाले कुछ दिनों में गीता को कराची से नई दिल्ली लाया जाएगा। गीता को पाकिस्तान की मशहूर समाज सेविका बिलकिस एधी ने पाला और उसे गीता नाम दिया और आज 23 साल की गीता इसी नाम से जानी जाती है। गीता के पाकिस्तान में होने की खबर उस वक्त आई थी, जब इस साल जुलाई में बॉलीवुड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी। मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा चली थी कि क्या गीता को भी बजरंगी भाईजान मिलेगा? गीता 14 साल से पाकिस्तान में है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पर्सनल लेवल पर यह मामला अपने हाथ में लिया था। उन्होंने गीता की वापसी कराने को लेकर कई ट्वीट किए थे। फिलहाल वह कल्याणार्थ संस्था ईदी फाउंडेशन के संरक्षण में है। पंजाब, बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश के चार परिवारों ने दावा किया था।

Related Articles

Back to top button