राष्ट्रीय

पीएम ने पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

patnayakनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक के निधन पर आज शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने कहा, उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवदेना। पटनायक ओडिशा की राजनीति के स्तंभ, हमेशा लोगों के विचारों और आकांक्षाओं से जुड़े लोकप्रिय नेता के रूप में याद रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ओडिशा के विकास में जेबी पटनायक का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल का आज सुबह तिरूपति में निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button