मनोरंजन
पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा सोशल मीडिया पर छायी…

गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। पलोमा 21 साल की हो गई हैं और वो मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।
उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेकेशन, पार्टी और हॉलिडे फोटोज से भरा हुआ है। इनदिनों स्टार डॉटर्स का जलवा है। पिछले साल हमने देखा कि चाहे श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर हो या सैफ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान हो या शाह रुख़ ख़ान की लाडली बिटिया सुहाना। ये सब सुर्ख़ियों में रहीं और इनकी तसवीरें भी खूब वाइरल हुईं। इन सभी स्टार डॉटर्स को ज़बरदस्त टक्कर दे सकती हैं पलोमा।




