ज्ञान भंडार

प्रदेश में होम्योपैथी-यूनानी कॉलेज को सैद्धांतिक सहमति

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ homeopathy-56b5a6aa54990_exlप्रदेश में होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना को केंद्र सरकार साढ़े दस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। राज्य सरकार को इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजना होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत की मांग पर केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नायक ने कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मजूंरी दी। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं प्रो. (डॉ.) अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यूनानी कॉलेज के लिए कलियर में साढ़े पांच एकड़ जमीन पहले ही चिन्हित की गई है।

शुक्रवार को परेड मैदान में केंद्रीय आयुष मंत्रालय और राज्य आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश और निदेशक आयुर्वेदिक व यूनानी सेवाएं प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को योग, आयुर्वेद और आयुष के क्षेत्र में नई पहचान देना चाहती है। उन्होंने इसके विकास के लिए बनाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उत्तराखंड में जड़ी-बूटी उत्पादन की संभावनाएं
केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक ने कहा कि केंद्र सरकार नई स्वास्थ्य नीति में आयुष की भूमिका और कार्यक्षेत्र को पुन: परिभाषित कर रही है। उत्तराखंड में जड़ी-बूटी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष के छात्रों को खुद को कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा के शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

निदेशक प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चार दिनी मेला आठ फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सोवा-रिग्पा, सिद्ध और होम्योपैथी पर व्याख्यान व काउंसिलिंग होगी। निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण और योग प्रदर्शन भी होगा।

जागेश्वर में ध्यान वाटिका
मुख्यमंत्री ने बताया जागेश्वर में देवदार के पेड़ों के नीचे ध्यान वाटिका बनाई जा रही है। यहां शांत वातावरण में लोग प्रकृति के बीच ध्यान लगा सकेंगे। ऋषिकेश में आस्था पथ के किनारे भी ध्यान कुटीर बनाए जाएंगे। ताकि लोग गंगा किनारे ध्यान लगा सकेंगे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान
आयुष, आयुर्वेद व योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री ने डॉ. मायाराम उनियाल, डॉ. विनोद कुमार जोशी, डॉ. गिरीराज शर्मा, डॉ. जहीर उमर, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. जेपी शर्मा, प्रो. ईश्वर चंद्र भारद्वाज, प्रो. हरिमोहन चंदोला और देव संस्कृति विवि को सम्मानित किया।

 
 
 

Related Articles

Back to top button