दिल्लीराज्य

प्रियंका गांधी आई डेंगू बुखार की चपेट में, दिल्ली के नामी अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी डेंगू बुखार की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गयाा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। परिवार के लोगों ने भी प्रियंका गांधी में डेंगू होने की पुष्टि की है।प्रियंका गांधी आई डेंगू बुखार की चपेट में, दिल्ली के नामी अस्पताल में चल रहा इलाजबताया जा रहा है कि शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है। प्रियंका को बुधवार को अस्पताल लाया गया था।

प्रियंका गांधी को बुखार की शिकायत होने के बाद बुधवार को अस्पताल लाया गया था। चीफ मेडिकल कंस्लटेंट अरूप बासु उनका इलाज कर रहे हैं। 

कहा जा रहा है कि शुरू में प्रियंका को बुखार हुआ, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू होने की बात स्वीकार की। डॉक्टरों ने बताया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button