अजब-गजबमनोरंजन

प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं बिपाशा….

bipasha-basu-and-karan-singhबॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें चर्चा में हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने लिखा था कि बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्हें गाइनोकॉलजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया था। इसी से अंदाजा लगाते हुआ कहा जा रहा था कि बिपाशा और करण के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आ सकता है।

बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है। बिपाशा ने कहा है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट को कहा, ‘मेरी अपील है कि लोग हमारे जीवन के इस बड़े फैसले को सिर्फ हम पर छोड़ दें। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पता नहीं कौन ये अफवाह उड़ा रहा है।’ इस दौरान बिपाशा बेहद नाराज लग रही थीं।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की शादी को अभी छह महीने हुए हैं। दोनों ने इसी साल धूमधाम से अप्रैल में शादी की थी। 30 अप्रैल 2016 को हुई दोनों की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। हाल में दोनों के बीच मनमुटाव की भी खबर आई थी, खबरों के अनुसार बिपाशा को करण का फ्रेंड सर्किल पसंद नहीं है।

‘अलोन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा-करण में नजदीकियां बढ़ी थी। एक साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की थी।

Related Articles

Back to top button