अद्धयात्म

प्रेम संबंधी साप्ताह‌िक राश‌िफलः प्‍यार के मामले में भाग्‍यशाली रहेंगे यह

aries-52bd216e12039_exlstप्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा ही कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के माध्यम से अपना एक रुप देख सकते हैं। कई कामों में प्रेमी आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। कई बार व्यक्ति अपने बुरे समय से या प्रतिकूल परिस्थितियों से बहुत कुछ सीखता है और जब यह बुरा समय निकल जाता है तब सभी चीजें सकारात्मक नजर आती हैं।

आप नकारात्मक बातों को भूलकर एक नया संचार शरीर में महसूस करेगें। इसका अनुकूल प्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर भी देखा जा सकता है।वैसे भी जब आप अपने प्रेमी जीवन का एक लक्ष्य तय कर लेगें तब आपको उस लक्ष्य तक पहुंचने के सिवाय कुछ ओर नजर नहीं आएगा। आपके स्वभाव में वैसे भी मेढ़ापन समाया रहता है अर्थात एक लक्ष्य निर्धारित होने पर आप केवल उस तक पहुंचना चाहेगें और उसके अलावा आपको कुछ नजर नहीं आएगा।

आप प्रेमी को लेकर अपने फेमिली फंक्शन में भी शामिल हो सकते हैं। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है।बाद के समय में भी आप दोनों परस्पर एक – दूसरे से जुदा नहीं हो पाएंगे। किसी न किसी तरह आप संपर्क में बने ही रहेगें।

 

वृष राशि: प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है

सप्ताह का आरंभ समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियाँ इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना आप उन्हें समझेगें। आप अपनी परेशानियों का हल तो खोजें! फिर देखें कि समय आपके पक्ष में होता है या नहीं।

बिना प्रयास के तो कुछ भी संभव नहीं होता है। मन को शांत रखकर परेशानियों से निजात पाएँ। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।

कई बार परिस्थितियों को चाहकर भी जब हम बदल ना पाएँ तब उन्हें समय पर छोड़ देना ही अच्छा रहता है। अनुकूल समय की प्रतीक्षा करने में ही समझदारी भी होती है अन्यथा मानसिक तनाव के कुछ हाथ नहीं आता है।बुरी बातों के असर की प्रतिक्रिया अपने तक ही रखेंगें तो प्रेमी भी तनावमुक्त रहेगा।

 सप्ताह के पहले दो भागों को आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है।आप अपनी ही दुनिया में खोये रह सकते हैं और अन्य किसी बात में आपका मन ही नहीं लगेगा।अपने प्रेमी जीवन को भी आप एक ओर कर सकते हैं।

मन में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है कि क्या किया जाए। आपको सही और गलत में भी कुछ समझ नही आ पाएगा जिससे प्रेमी जीवन में भी आप रोमांस की कमी महसूस कर सकते हैं।उदासी ज्यादा छाई रह सकती है। आप प्रेम को छिपाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उठने वाली भावनाओं को भी आप दबाने का प्रयास करेगें जिससे आपका मन ओर ज्यादा परेशान रहेगा।

आप सभी कुछ भुलाकर कुछ समय एकांत में अपने प्रेमी के साथ बिताएं। प्रेमी जीवन आगे बढ़ता रहे और आप भी प्रेम की महत्ता को समझते रहें, उसके लिए आपका मिलन बहुत जरुरी है। कुछ पल सुकून के बिताने से आपके मन से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और आपका जीवन फिर से ढर्रे पर आ पाएगा।

 
 

 सप्ताह के पहले दो भागों को आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है।आप अपनी ही दुनिया में खोये रह सकते हैं और अन्य किसी बात में आपका मन ही नहीं लगेगा।अपने प्रेमी जीवन को भी आप एक ओर कर सकते हैं।

मन में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है कि क्या किया जाए। आपको सही और गलत में भी कुछ समझ नही आ पाएगा जिससे प्रेमी जीवन में भी आप रोमांस की कमी महसूस कर सकते हैं।उदासी ज्यादा छाई रह सकती है। आप प्रेम को छिपाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उठने वाली भावनाओं को भी आप दबाने का प्रयास करेगें जिससे आपका मन ओर ज्यादा परेशान रहेगा।

आप सभी कुछ भुलाकर कुछ समय एकांत में अपने प्रेमी के साथ बिताएं। प्रेमी जीवन आगे बढ़ता रहे और आप भी प्रेम की महत्ता को समझते रहें, उसके लिए आपका मिलन बहुत जरुरी है। कुछ पल सुकून के बिताने से आपके मन से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और आपका जीवन फिर से ढर्रे पर आ पाएगा।

कर्क राशि: प्रेमी से उपहार म‌िल सकता है 

आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है।आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएँ महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेगें तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी फिर बेचैन ही रहेगा।

आप दोनों के मध्य मनमुटाव की भी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आप जो भी बोलें अथवा कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर करें तो उस पर पहले सोच विचार कर लें।कई बार जाने अनजाने में कुछ गलत बातें हो ही जाती हैं। अपना और प्रेमी का मूड चौपट ना करें। रोमांस भरी बातों का आनंद लें।

 

सिंह राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है

 सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है।

आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आप आफिस के कार्य से या अन्य किन्हीं कारणों से मित्रों के साथ को ज्यादा पसंद कर सकते हैं।

प्रेमी से बात करने का समय आप निकालने की कोशिश भी शायद आप ना करें। प्रेमी से मिलने की कोई उत्सुकता भी आपके अंदर नहीं दिखाई देगी।

आप कामकाजी है या विद्यार्थी हैं, कुछ भी हैं लेकिन आप दोनों जगह पर तालमेल बनाकर चलें। यदि आपको लगता है कि प्रेम संबंधों में आप समय बर्बाद कर रहे हैं तब आपको अभी इसी क्षण इन्हें खतम कर देना चाहिए ताकि आपका प्रेमी भ्रम में ना जीता रहे।आप प्रेमी जीवन को एक तरफा कर दे।

 
 

कन्या राशि: रोमांस का भरपूर मजा आप दोनो ले सकते हैं

 
 
 

तुला राशि: नोक झोंक उग्र रुप न लें ध्यान रखें

 प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी जीवन को छिपाने का प्रयास कर सकते हैं। आप संबंधों को गुप्त ही रखना चाहेगें और सही समय की प्रतीक्षा करेगें।
आपके प्रेमी को आपकी इस बात से परहेज हो सकता है। वह शीघ्रातिशीघ्र अपने संबंधों को उजागर करने की फिराक में हो सकता है। उसके मन में प्रेमी जीवन को विवाह में बदलने की ईच्छा भी इस सप्ताह में जाग सकती है।

लेकिन आप अभी कुछ समय ओर प्रेमी ही बने रहना चाहेगें। इस बात को लेकर भी आप दोनों के मध्य मतभेद हो सकते हैं।आपके रिलेशनशिप में अभी कुछ परेशानियां आने की संभावना बन रही है इसलिए प्रेमी से बहस में पड़ने से अच्छा है आप उसे नजर अंदाज ही करें।

आपके इस सप्ताह को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। ऎसा नही है कि आप लड़ते झगड़ते ही रहेगें! आप दोनों के मध्य प्यार मोहब्बत भी देखा जा सकता है।आपकी प्यार भरी नोंक झोंक में ही यह सप्ताह गुजर सकता है, बस आप ये ध्यान रखें कि यह प्यार भरी लड़ाई उग्र रुप ना ले।

 
 

वृश्चिक राशि: प्रेमी से मिलन का हो सकता है

सप्ताह का आरंभ आपका प्रेमी से मिलन का हो सकता है।यदि अभी तक आप मिले नहीं है तब इस सप्ताह के आरंभ में जरुर मिल पाएंगे और रोमांस का भरपूर मजा भी ले पाएंगे।आप दोनों के मध्य शारीरिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। इसके आप पहले भली भांति सोच लें, कहीं ऎसा ना हो कि आप एक-दूसरे के दामन पर कीचड़ उछालें।

सप्ताह के मध्य में यदि आप प्रेमी के साथ कहीं ड्राईव पर जाते हैं तब आपको हवा में नही उड़ना चाहिए और ना ही किसी तरह के स्टंट ही प्रेमी को प्रभावित करने के लिए ही करें।आपको यह काफी महंगा पड़ सकता है। यदि आपका मन ठीक नहीं है तब प्रेमी के जोर डालने पर भी आपको ड्राईव पर नहीं जाना चाहिए।

सप्ताह के अंत में आप काफी अधिक तनाव को महसूस कर सकते हैं।जिससे प्रेमी से बातचीत शायद ना हो पाए। नए-नए संबंध बनने पर व्यक्ति ज्यादा से प्रेमी के संपर्क में रहना चाहता है लेकिन आपकी व्यस्तताओं की वजह से यह क्रम कुछ ठहर सकता है।

 
 

धनु राशि: प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है

 आप खुद को एक प्रेम संबंध में फंसा हुआ महसूस कर सकते है। यदि आप अभी तक अकेले हैं तब इन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यदि आप पहले से ही प्रेम संबंधों में लिप्त हैं तब आप फ्लर्ट करने का प्रयास ना ही करें क्योंकि आरंभ में तो सब नया नया अच्छा ही लगेगा लेकिन ज्यादा आगे बढ़ गए तो लौटना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। आप कहीं के नहीं रहेगें और आपकी हालत धोबी के गधे की तरह हो सकती है। जो संबंध पहले से ही चले आ रहे हैं आप उनमें नयापन लाने का प्रयास करें, उन्हें अधिक रचनात्मक बनाए।

सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है और आप उसमें से निकलने का रास्ता भी ठीक से ढूंढ नहीं पाएंगे।सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों के मध्य फिर से एक बार तारतम्य बैठने की गुंजाइश उभर सकती है लेकिन आप अपनी ईगो के कारण आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप खुद अपनी लगाई आग में झुलस सकते हैं। अब आप जो बोएंगे तो वह आपको ही काटना पड़ेगा ना!!

मकर राशि: एक-दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं

प्रेमी जीवन में नई नई कोंपले फूटती आपको नजर आ सकती है। आप अपने प्रेमी जीवन पौधे को बढता देख खुशी से फूले नहीं समाएंगे। आप प्रेमी पर अपना सभी कुछ न्यौछावर करने का भी सोच सकते हैं।
आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं और जीवन भर साथ निभाने के वादे भी आप कर सकते हैं।जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वह कर सकते है, बल्कि सप्ताह के आरंभ में ही उन्हें यह काम कर लेना चाहिए।

सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।आप खानपान पर तो ध्यान दे ही साथ ही आप गाड़ी आदि चलाते समय भी सतर्क रहें।आपको चोटादि लगने की संभावना बनती है।

सप्ताह का तीसरा भाग भी आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग को आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।जरुरी नहीं कि प्रेमी जीवन के कारण परेशानियाँ आएं, इनका कारण कुछ ओर भी हो सकता है। जिसका सीधा प्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर भी पड़ सकता है।प्रेमी जीवन में आप काफी उथुल-पुथल महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि: रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं

 आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभिक भाग को आप जितना अधिक से अधिक जी सकते हैं, जीएँ। आप रोमांस के नए तरीके ढूंढे और प्रेमी को रिझाने का प्रयास करें।

प्रेमी जीवन में भी नित नया कुछ होते रहना चाहिए अन्यथा प्रेमरस की कमी खलने लगती है। आप प्रेम की बौछार करेगें तो खुद भी इस रस में डूब जाएंगे। प्रेमी की बाँहों में अधिक से अधिक समय बीत सकता है जिससे आपका मन भी प्रसन्नचित्त रहेगा। आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात अपने पूर्व प्रेमी से भी हो सकती है। जिससे देखकर आप अत्यधिक भावुक भी हो सकते हैं।बुध ग्रह के वक्री होने से ऎसा संभव हो सकता है। उसे अचानक सामने पाकर आप चहक उठेगें लेकिन जल्द ही आपको संभल जाना चाहिए कि यह आपका अब बीता हुआ कल है और वर्तमान समय में आप किसी ओर के साथ जुड़ चुके हैं। आप सामान्य रहकर बातचीत कर सकते हैं लेकिन उससे ज्यादा आपको नहीं सोचना चाहिए।

 

मीन राशि: प्रगाढ़ संबंध इस सप्ताह स्थापित हो सकते हैं

 यदि आपका प्रेमी आपके शहर से दूर रहता है तब आप उसके शहर में जाकर उससे मिलने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि आप उससे मिले बिना बहुत ही व्याकुलता का अनुभव कर रहे हैं।

आप बस जल्द से जल्द मिलने की चाह रखेगें। यदि आप दोनों एक ही शहर में है तब भी आप मिलने की तड़प से बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। आप आने वाली इस छुट्टी का लाभ उठाकर मिलन को सफल बनाएंगे। आप कहीं बाहर भी मिल सकते हैं और साथ ही घूमने का प्लान भी आपका सफल रह सकता है।

आप दोनों के मध्य काफी प्रगाढ़ संबंध इस सप्ताह में स्थापित हो सकते हैं। आप दोनों परस्पर समर्पण की भावना रखेगें और किसी कारणवश नहीं भी मिल पाए तब भी आप मजबूरी को समझेगें। आपकी यही बात आप दोनों को अभी तक साथ में बांधे भी हुई है। चाहे जितना भी मनमुटाव हो फिर भी आप एक ही रहेगें।

  
 
 
 
 

 

 

Related Articles

Back to top button