फरदीन खान के घर हुई एक नये मेहमान की एंट्री

अभिनेता फरदीन खान जिनके घर में एक नए मेहमान की एंट्री हो चुकी है. जी हां बता दे कि, बेटी के बाद फरदीन खान का अबकी बार बेटा हुआ है. बॉलीवुड की फिल्म ‘नो एंट्री’ तो आपकी भी पसंदीदा फिल्म रही होगी. इस फिल्म में अनिल कपूर और फरदीन खान ने आपको हसने पर जरूर मजबूर किया था. जी हाँ फरदीन खान अब एक बार से पिता बन गए है.
लम्बे समय से बड़े पर्दे से दूर इस अभिनेता के घर एक बार फिर किलकारियां गुंजी है. बता दे कि फरदीन खान की एक बेटी भी है जिसकी उम्र तीन साल है फिलहाल उनकी पत्नी नताशा लन्दन में है. अभिनेता फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा ने अपने बच्चे के नाम को भी फैन्स के साथ साझा किया है.
देखा जाए तो हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर अभिनेता फरदीन खान ने शुक्रवार को बेटे के जन्म की खबर ट्विटर के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की थी. अब एक्टर ने बेटे अजारियस की पहली तस्वीर ट्विटर पर जारी की है. 43 वर्षीय फरदीन ने अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.



