अजब-गजबमनोरंजन

फातिमा ने B’DAY पर ‘दंगल’ स्टाइल में काटा अखाड़ा केक

ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘दंगल’ की ‘धाकड़’ गर्ल फातिमा सना शेख 11 जनवरी 2017 को 25 साल की हो गई हैं। फातिमा ने अपना बर्थडे रील सिस्टर और रियल दोस्त सानया मल्होत्रा के साथ मनाया। 

birthday1484140773_big

सानया ने फातिमा के लिए अखाड़ा स्टाइल का केक मंगाया। फातिमा के इस स्पेशल बर्थडे केके की वीडियो उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। इस खास बर्थडे केक में फातिमा अखाड़े में बैठी नजर आ रही हैं।

फातिमा और सानया ‘दंगल’ के ऑडिशन के वक्त से दोस्त हैं, दोनों की साथ में काफी प्यारी तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। फातिमा के बर्थडे केक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button