अजब-गजबमनोरंजन

फिर साथ टीवी शो में नजर आएंगे सलमान-संजय

Salman-Sanjay-1मुंबई। बॉलीवुड दबंग सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर छोटे पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। खबर है कि यह टीवी शो अक्टूबर में ऑनएयर होगा। इसके लिए दोनों स्टार को आमंत्रण भेजा जा चुका है।

हालांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं मिली है कि दोनों इस शो में आने के लिए राजी हुए हैं या नहीं। अगर सलमान और संजय अपनी सहमति जाता देते हैं तो इन्हें साथ देखने का दर्शकों का सपना एक बार फिर पूरा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक,सलमान खान और संजय को एक साथ लाने का आइडिया साजिद खान और रितेश देशमुख का है। ये दोनों पहले से इस टीवी शो का हिस्सा हैं। शुरुआती तौर पर दोनों को शो का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

उम्मीद की जा रही है कि दोनों की डेट्स अक्टूबर में मैच करेंगी। गौरतलब है कि सलमान खान और संजय एक दूसरे के काफी करीब माने जाते हैं। दोनों ने एक साथ कई फ़िल्में की हैं साथ ही टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस भी साथ ही होस्ट किया था।

लेकिन संजय दत्त के जेल से छूटने के बाद दोनों के बीच दूरियों की खबर आ रही है। ख़बरों की माने तो संजय के वापस आने के बाद सलमान से उनकी मुलाकात नहीं हुई और न ही दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा। हालांकि संजय ने मीडिया में सफाई देते हुए कहा था कि सलमान उनके छोटे भाई हैं और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

Related Articles

Back to top button