मनोरंजन
फिल्म हिट कराने के लिए इस हद तक चले गए करण जौहर

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान का एक फिल्म डायरेक्टर के साथ बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। दोनों के बीच अजय देवगन की आने वाली फिल्म के बारे में बात हो रही है। इस वीडियो में कमाल कह रहे हैं कि उन्हें फिल्म निर्देशक करण जौहर ने 25 लाख रुपए दिए हैं। जानें करण ने कमाल को क्यों दिए पैसे…कमाल का कहना है कि करण ने उन्हें अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ और अजय देवगन की शिवाय को सोशल मीडिया पर बेकार कहने के लिए ये पैसे दिए हैं। अगर ऑडियो सही है तो इसका मतलब है कि कमाल खान पैसों के लिए रिव्यू के ठेके लेते हैं।



