टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

फ्री सर्विस देने के बाद भी कैसे कमाता है गूगल?

google-brain-data2-ss-1920-800x450एजेंसी/ अगर आपको किसी भी चीज की जानकारी चाहिए होती है तो आप क्या करते हैं? आप गूगल पर सर्च करते हैं। दुनिया की किसी भी चीज की जानकारी रखने वाला गूगल आपको फ्री सर्विस देता है, यानी गूगल पर कुछ भी ढूंढने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। क्या कभी आपने सोचा है कि सबको फ्री सर्विस देने वाला गूगल आखिर पैसा कैसे कमाता है? इसका जवाब आपको आगे की स्लाइड्स में मिलेगा।क्या आप जानते हैं, दुनिया की कोई भी बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी चीजों की जानकारी पलक झपकते आपके सामने पेश करने वाला गूगल हर मिनट कितना कमाता है? Gizmodo Australia वेबसाइट के मुताबिक, साल 2014 में हर मिनट गूगल ने 149,288 डॉलर (लगभग- 99 लाख रुपए) का रेवेन्यू जनरेट किया है। जिसमें से प्रॉफिट 23509 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपए) है।हम गूगल की जिन सर्विसेज को मुफ्त समझते हैं, गूगल उन्हीं चीजों के लिए कहीं और से पैसे कमाता है। कंपनिया अपने कस्टमर्स के बारे में यानी कि यूजर्स के बारे में गूगल से जानकारियां खरीदती हैं और गूगल को अपने विज्ञापन देती हैं। गूगल वे विज्ञापन उन यूजर्स के सामने सामने शो करता है, जिन्होंने एक भी बार उस चीज के बारे में सर्च किया होता है। अगली स्लाइड में हम आपको बताएंगे कि गूगल विज्ञापनों में हर एक क्लिक के कितने पैसे कमाता है…विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल कुछ सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर (67 पैसे से 6686 रुपए) तक वसूल करता है। रिपोर्ट के अनुसार 2015 की Q2 (दूसरी तिमाही) में गूगल की कुल कमाई 17.3 बिलियन डॉलर (लगभग 109284.1 करोड़ रुपए) थी। इसमें से 97 प्रतिशत सिर्फ विज्ञापनों से आया था।गूगल पॉप्युलर कीवर्ड्स से भी पैसे कमाता है। wordstream.com के आर्टिकल के हिसाब से 20 सबसे महंगे कीवर्ड्स में से पहला इन्श्योरेंस (insurance) है। इसके बाद लोन (loan) कीवर्ड दूसरे नंबर पर है। insurance, buy insurance, life insurance, loan, जैसे कीवर्ड्स लोग काफी सर्च करते हैं। एक बार जब यूजर ये कीवर्ड्स शो करता है तो गूगल रिलेटेड विज्ञापन आपको दिखाने लगता है।गूगल की इस सर्विस के लिए उसकी आलोचना भी की जाती है क्योंकि अचानक सामने ऐड आ जाने से वे लोग भी क्लिक कर देते हैं, जिन्हें कोई रुचि न हो। हर क्लिक के हिसाब से कंपनी से पैसे वसूले जाते हैं जिससे कंपनी को घाटा होता है। इन पॉप्युलर कीवर्ड्स के लिए गूगल हर क्लिक के 54 डॉलर तक(लगभग 3611 रुपए) वसूलता है।आज दुनिया में लगभग हर इंसान के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन के जरिए लोग गूगल से लगभग हर समय जुड़े रहते हैं। यही वजह है कि गूगल ने ढेर सारे प्रॉडक्ट मोबाइल के हिसाब से डिजाइन किए हैं। मोबाइल ऐडवर्टाइजिंग, मोबाइल ऐप्स, मोबाइल कॉन्टेंट, मोबाइल डिवाइसेज, इन चार एरियाज में गूगल फोकस करता है।इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर, गूगल ऐप्स और गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म भी गूगल की कमाई का अहम जरिया है।

Related Articles

Back to top button