उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

बच्चों को कब्जे में लेकर महिला के साथ गैंगरेप

vns gangrapeवाराणसी: कैंट थाने के भोजूबीर इलाके में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके दोनों बच्चों के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बच्चों को चाकू से मारने की धमकी भी दी। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामले का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी भी फरार हैं। पीड़ित महिला ने एसएसपी को जो तहरीर दी है, उसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला भोजूबीर की रहने वाली है। उसके शादी के पांच साल बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। बच्चों के भरण पोषण के लिए उसने सिलाई का काम शुरू कर दिया। इस बीच महिला को काम देने वाले कतुआपुरा निवासी मो. आलम ने उसे अपने कारोबार में पार्टनर बना लिया। इसके बाद आलम ने धोखे से उसे अपने हवस का शिकार बनाया।

महिला का आरोप है कि चार जनवरी 2015 मो. आलम पांच लोगों को साथ लेकर उसके भोजूबीर स्थित कमरे पर आया था। सभी लोगों ने बच्चों को चाकू की नोंक पर कब्जे में ले लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने अपने छह महीने के गर्भ से होने का हवाला भी दिया। इस पर वे लोग उसे जबरदस्ती गर्भपात कराने के लिए ले जाने लगे। हादसे के अगले दिन पीड़िता कतुआपुरा स्थित मो. आलम के घर गई और उसके पिता जब्बार और मां शाहिदा बेगम से आप बीती सुनाई। इस पर पीड़िता की मदद करने के बजाए आरोपी के परिजनों ने उसे मारापीटा और कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने मोबाइल के जरिए महिला थाने में फोन किया। इसके बाद उसे कमरे से बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button