स्वास्थ्य

बच्‍चे की हड्डियों को मजबूत बनाने वाले के लिए उन्हें खिलाएं ये Natural Food

img_20161207021729बच्‍चों के शरीर में सही विकास होना बेहद आवश्‍यक होता है। उनके विकास में हड्डियों की मजबूती सबसे ज्‍यादा अह्म होती है इससे उन्‍हें कभी भी जोड़ों में दर्द, कमजोरी आदि नहीं सताती है।

 अगर आपके बच्‍चे की हड्डियां मजबूत नहीं हैं या उसे आएं दिन दर्द होता रहता है तो आपको उस पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। जानिए कौन-कौन से Natural Foods आप अपने बच्‍चे को दे सकती हैं जिसकी मदद से वो स्‍ट्रांग बन सकता है। डालिए एक नज़र:
1. दूध से बने उत्‍पाद – दूध से बने उत्‍पाद जैसे- दही, छाछ, पनीर या चीज़ आदि में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इससे बच्‍चे के शरीर की हड्डी और उसके दांत काफी मजबूत हो जाते हैं।
2. शकरकंद – शकरकंद में उच्‍च मात्रा में कैल्शियम होता है जो कि शरीर को स्‍ट्रांग बनाता है। बच्‍चे को शकरकंद कच्‍ची या भून कर दें। आप चाहें तो इसका हलवा भी बनाकर दे सकती हैं।
3. सोया दूध – बच्‍चे को सोया दूध दें, इसमें काफी पौष्टिक तत्‍व होते हें जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और बच्‍चे के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं।
peas   
4. मटर – बच्‍चे को आप मटर से बनी कई डिशेज को बनाकर खिलाएं। मटर में कई पोषक तत्‍व होते हैं जो बॉडी को मजबूत बना देते हैं।
 5. औरेंज – संतरें में साइट्रस होता है जो बच्‍चे की हड्डियों को मजबूत बना देता है और कैल्शियम व विटामिन सी से भर देता है।
6. रागी – रागी से बच्‍चे को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिल जाएगी। यह शरीर के लिए बेहद अच्‍छा होगा। आप चाहें तो रागी पाउडर को आटे में मिलाकर रोटी भी बच्‍चे को दे सकती हैं।
7. नट्स – नट्स जैसे बादाम में भी कैल्शियम होता है जिसे बच्‍चे चाव से खा सकते हैं। यह शरीर को मजबूत बनाएं रखता है।
 

Related Articles

Back to top button