अजब-गजबमनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: टाइगर श्रॉफ की ये 5 चीजें आती हैं लड़कियों की पसंद…

टाइगर की आंखो को देर तक देखना सही नहीं है…आप इनमे खो सकतीं हैं।

मुंबई। आपको अपनी हीरोपनती दिखाने के बाद फ्लाइंग जट और मुन्ना माइकल बने टाइगर श्रॉफ आज अपना 26 वां जन्मदिन मना रहे है। टाइगर ने बॉलीवुड में एंट्री करते ही लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली थी, खासकर लड़कियों के दिल में! आइये आपको बताते हैं टाइगर की वो 5 चीजें जो करती है लड़कियों को दीवाना।

1. डांस

फिल्में हीरोपनती, मुन्ना माइकल, इवेंट्स या अवार्ड शोज़ टाइगर श्रॉफ के डांस की डिमांड हर कहीं होती है। और हो भी क्यों न रितिक रोशन को अपना मेंटर मानने वाले टाइगर भी किसी से कम नहीं है।

2. एक्शन

लेग-स्प्लिट, जूडो और जब गोल घूम कर टाइगर दुशमन को मारते है लात… तो लड़कियां भी सीटियां बजाने लगती है। लड़कियों को टाइगर का एक्शन-स्टाइल भी बहुत पसंद है।

3. बॉडी

OMG! सिक्स पैक्स, मसल्ज़ और ये ट्रिम्ड बॉडी के बारे में तो क्या कहें, लड़कियां इन तस्वीरों को घंटो ताक सकती है। 

4. आंखे

कभी जोश, कभी इमोशनल तो कभी प्यार से भरी इन आंखों में कोई भी डूब सकता है। टाइगर की आंखो को देर तक देखना सही नहीं है…आप इनमे खो सकतीं हैं।

5. नेचर

टाइगर का नेचर बहुत ही शांत किस्म का है। ऊपर से रफ-टफ दिखने वाले टाइगर रियल लाइफ में बहुत ही हम्बल है। अपने को-स्टार्स हो या फ़िल्म के क्रू-मेंबर्स टाइगर सभी के साथ एक जैसे ही है। 

 

Related Articles

Back to top button