राष्ट्रीय

बहादुरी से सदा प्रेरित करते रहेंगे कुंअर सिंह: राजनाथ

kunwar singhनई दिल्ली : बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के 158वें विजयोत्सव के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की धरती ने एक से बढ़कर एक विभूतियों को जन्म दिया है जिनमें एक नाम बाबू कुंअर सिंह का है। गृह मंत्री ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। वीर कुंवर ने 80 वर्ष की उम्र में जो जज्बा दिखाया, वह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि 1857 में देश के पहले स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने अभूतपूर्व साहस और पराक्रम का परिचय दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह एक महान दानवीर, कुशल प्रशासक और आम लोगों के लिए उनके मन में स्नेह और प्रेम की भावना थी। आज लोगों को उनके जीवनी से सीख लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। गृह मंत्री ने कहा कि कुंअर सिंह चाहते थे कि आने वाली पीढ़ी एक आजाद भारत में सांस ले, और इसलिए उन्होंने आजादी की पहली लड़ाई में वीरता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने वीर कुंअर सिंह को याद करते हुए कहा कि वे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को आड़े नहीं आने दिया और अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध का बिगुल फूंका। समारोह में पूर्व मंत्री भीष्म नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पुत्री मीणा सिंह, सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी तथा निर्मल सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button