अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

बारिश के मौसम में ऐसे बनाएं गार्डन, दूर हो जाएगा तनाव

l_garden-1463452332यदि आपके पास गार्डन तैयार करने के लिए स्पेस है, तो आप इसमें जापानी स्टाइल का ज़ेन गार्डन लगवा सकते हैं। यह साधारण जीवनशैली का परिचायक होता है।

आपको शांत, सौम्य और सुकून भरी जगह चाहिए तो इस तरह के गार्डन लगाएं। यह आपको आध्यात्मिकता के करीब लेकर जाता है। अक्सर यह ग्रेवल (या सैंड) और रॉक के मिश्रण से बनाया जाता है। ग्रेवल को जमाने का विशेष तरीका है।

पौधे भी इसमें अहम किरदार निभाते हैं और उन्हें बेतरतीब नहीं बढऩे दिया जाता। उन पर पूरा नियंत्रण रखा जाता है। इस तरह के गार्डन में पानी का स्थान भी जरूरी है। भले ही यह छोटा हो लेकिन एक जगह इसके लिए अवश्य छोडि़ए।

पत्थरों के पास से पानी के गुजरने पर जो आवाज आती है, वह आपके मन में आध्यात्मिकता का भाव जगाती है। इसलिए कृत्रिम झरना भी लगवाया जा सकता है।

पानी और पौधों की दिशा पर भी ध्यान दें। उन्हें इस तरह से रखें कि वे प्रकृति के प्रवाह के अनुकूल हों। यदि ग्रेवल का रंग सफेद होगा, तो वह आपके वातावरण को और भी आध्यात्मिक बनाएगा।

गार्डन में छाया के लिए भी प्रबंध होना चाहिए। यदि कोई पेड़ हो तो बहुत अच्छा होगा। नहीं होने पर आप लकड़ी से छाया का इंतजाम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button