मनोरंजन

बाहुबली 2 के बाद प्रभास की डिमांड बढ़ी और अनुष्का के नखरे

कहते हैं जब किसी के सितारे बुलंदी पर होते हैं तो जो वह चाहता है वही होता है। ऐसा ही कुछ फिल्म ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास का हो रहा है। इसे देखते हुए कहा जा रह है कि प्रभास ने अपनी फीस बढ़ा दी है। यह बात सही भी है क्योंकि उनकी फीस सुनकर ही पिछले दिनों करण जौहर उनसे दूर भाग गए थे।बाहुबली 2 के बाद प्रभास की डिमांड बढ़ी और अनुष्का के नखरे

वैसे लोग बॉलीवुड में अनुष्का शेट्टी और प्रभास को एक साथ डेब्यू करते देखना चाहते हैं। खबर तो यह है कि इसे देखते हुए ही अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है और वो भी प्रभास वाली जुबान ही बोल रही हैं। अब अनुष्का के नखरे भी बढ़ गए हैं। यही वजह है कि प्रभास के बाद अनुष्का ने भी करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। खैर फैंस को तो यही इंतजार है कि प्रभास और अनुष्का किस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखते हैं।

Related Articles

Back to top button