मनोरंजन
बिग बॉस के घर में शाहरूख-सलमान संग थिरकेंगी सनी लियोनी

मुंबई। बिग बॉस के घर में शाहरूख खान अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रमोशन करेंगे, इसके बारे में सभी जानते हैं। लेकिन अब खबर है कि ‘रईस’ के आइटम सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ में धूम मचाने वाली सनी लियोनी भी ‘बिग बॉस’ के घर में जलवा बिखेरेंगी।
लियोनी शाहरूख और शो के होस्ट सलमान के साथ इसी सॉन्ग पर डांस करती नजर आएंगी। कुल मिलाकर शो बेहद धमाल मचाने जा रहा है। बता दें कि लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं।





