राज्य

बिहार में एनडीए नेताओं का नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च

103592-nitishbihar700दस्तक टाइम्स एजेंसी/ पटना: बिहार में ‘‘कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति’’ के खिलाफ राजग के घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने आज यहां आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस ने लोगों को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

 इस मार्च में भाजपा के नंदकिशोर यादव और मंगल पांडेय, लोजपा सांसद चिराग पासवान और उनकी पार्टी के राज्य प्रमुख पशुपति पारस के अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य प्रमुख अरूण कुमार ने भी भाग लिया। यह मार्च भाजपा के राज्य मुख्यालय से शुरू हुआ और इसमें कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के आर ब्लॉक गोलचक्कर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें और आगे बढ़ने से रोक दिया तथा भीड़ को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कहा कि राजग नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हटने से इंकार कर दिया और वहीं जनसभा की।

सभा को संबोधित करते हुए राजग नेताओं ने कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के करीब तीन महीना पहले सत्ता में आने के बाद हत्याएं, लूटपाट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में खासी वृद्धि हुयी है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से निपटने में अक्षम रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सरकार को ‘‘रिमोट’’ से नियंत्रित कर रहे हैं तथा ‘‘सुपर सीएम’’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button