फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

Weather : लद्दाख और कश्मीर में पारा शून्य के नीचे, बढ़ी सर्दी

श्रीनगर: कश्मीर में बुधवार को रात के दौरान तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में शनिवार तक शुष्क और ठंडे मौसम का अनुमान लगाया है।

सुबह की कड़ाके की ठंड ने बुधवार को ज्यादातर कश्मीरियों को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया। वहीं बादलों के बीच निकले सूरज की हल्की किरणों के बीच लोगों ने अपना काम शुरू किया।

कश्मीर में चिल्लई कलां नामक कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि 21 दिसंबर से शुरू होती है और 31 जनवरी को समाप्त होती है।

इस अवधि के दौरान भारी बर्फबारी के कारण घाटी के लगभग सभी बड़े और छोटे जलस्रोत जम जाते हैं और कश्मीर के बारहमासी जल जलाशय भर जाते हैं।

यह भी पढ़े: ‘पौराशपुर’ का लोगो 16 भारतीय भाषाओं में किया गया लॉन्च – Dastak Times 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, शुष्क और ठंडे मौसम की स्थिति 5 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। 6 दिसंबर से जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख, दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और हिमपात की संभावना है।

श्रीनगर में शून्य से 1.0, पहलगाम में शून्य से 2.3 और गुलमर्ग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7 और कारगिल में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 9.7, कटरा 10.7, बटोट 7.1, बनिहाल 3.6 और भद्रवाह का तापमान 3.7 दर्ज किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button