अजब-गजबमनोरंजनवीडियो

बुर्का पहने हुए राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
बुर्का पहने हुए राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल 
इस वीडियो में राखी सावंत बुर्का पहने नजर आ रही हैं। दरअसल, राखी सावंत इन दिनों कतर में हैं। वहां छोटी ड्रेस पहनना गैरकानूनी है। इसलिए राखी सावंत ने बुर्का पहन लिया और शेख बन गईं। 

इस वीडियो में राखी सावंत कतर में एक शॉप का प्रचार कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले राखी का कपड़े बदलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वो सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहने हुए थीं।

 

इतना ही नहीं हाल ही में राखी ने रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उन्हें 9 मार्च को अदालत में पेश होना था। लेकिन वो पेश नहीं हुई थीं। 

इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके राखी ने वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। 

Related Articles

Back to top button