उत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर में डबल मर्डर: खुर्जा सीट से आरएलडी प्रत्याशी के भाई की हत्या

बुलंदशहर जिले के खुर्जा में मंगलवार सुबह दो शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई| दोनों शवों में से एक शव विनोद गौतम का है| गौरतलब है कि विनोद गौतम खुर्जा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई हैं|

 

हुआ था अपहरण

मीडिया रिपोर्ट्रस के मुताबिक सोमवार रात मनोज गौतम के भाई और उसके दोस्त का अपहरण हुआ था| जांच के दौरान पुलिस को देर रात उनकी कार अगवाल गांव के नजदीक मिली थी| वहीं मंगलवार सुबह दोनों के शव अगवाल गांव के नजदीक एक बाग में मिले हैं|

पुलिस कर रही है जांच

खबर लिखे जाने तक अपराध के कारणों का पता नहीं चल पाया है| पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है|

Related Articles

Back to top button