अजब-गजबमनोरंजन

बेबी बंप के साथ नजर आईं गायिका शेरिल

गायिका शेरिल कोल ने लॉरियल ब्रांड और चैरिटी फाउंडेशन द प्रिंसेस ट्रस्ट के लिए अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया है। शेरिल ने तस्वीर में अपने दोनों हाथों को पेट पर रखा हुआ है और उन्होंने लंबी आस्तीन वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। फोटोशूट के बावजूद शेरिल अपनी गर्भावस्था के बात करने से हमेशा हिचकती रही हैं।

हाल में जिस तरह के कपड़ों का वह चयन करती नजर आई हैं, उससे उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे। शेरिल और उनके प्रेमी लियाम पेन पिछले साल नवंबर के अंत में एक कंसर्ट में हाथों में हाथ डाले साथ नजर आए थे। गायक पेन ने एक साल पहले शेरिल को डेट करना शुरू किया था और अपने रिश्ते की पुष्टि तीन महीने बाद की थी।

Related Articles

Back to top button