फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बैठक के लिये आज मुंबई जाएंगे राजनाथ सिंह

rajnath_mumbaiनई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज यह फैसला करने के लिए मुंबई का दौरा करेंगे कि महाराष्ट्र में बनने जा रही भाजपा सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। महाराष्ट्र में बीजेपी को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। पार्टी को 288 में से 123 सीटें मिली हैं, लेकिन किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना को महज 63 एनसीपी को 41 और कांग्रेस को 42 सीटें हासिल हुई हैं। साफ है कि बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर है। ऐसे में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का बनना तय है। सिंह ने रविवार को एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मैं सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता फैसला करने के लिए महाराष्ट्र जा रहा हूं। उन्होंने कहा, अब तक हमने महाराष्ट्र या हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर कोई फैसला नहीं किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में गठबंधन का प्रयास करेगी। राजनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक बार फिर भरोसा जताने के लिए महाराष्ट्र एवं हरियाणा के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारी ताकत बढ़ी है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button