स्पोर्ट्स

बैडमिंटन विश्व रैंकिंग : सायना तीसरे स्थान पर खिसकी

saina nehwalनई दिल्ली : भारत की सायना नेहवाल बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में आज शीर्ष से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गईं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना दो पायदान खिसक गईं। वह स्पेन की कैरोलिना मारिन (80752) से पीछे हैं। सायना के 79192 अंक है। ओलंपिक चैम्पियन लि शुरूइ 85217 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत 67157 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। चीन के लिन डैन उनसे पीछे हैं। वहीं राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप 12वें और एच एस प्रणय 13वें स्थान पर हैं। महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा 17वें स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button