अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

बॉलीवूड अभिनेता श्रेयस तलपड़े के अलावा कई जाने माने ऐक्टर्स भी बन चुके हैं पिता और मां

मुम्बई : बॉलीवूड अभिनेताओं में सरोगेसी से माता-पिता बनने वालों में एक नाम और जुड़ गया है, वह है श्रेयस तलपड़े और दीपिका तलपड़े। 4 मई को श्रेयस और दीपिका एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। वह हांगकांग गए हुए थे जब उनको इस खुशखबरी के बारे में पता चला। इस बात का पता चलते ही वह बिना वक्त गवाए वापस इंडिया लौट लाए। इससे पहले सनी और वीबर भी सरोगेसी के माध्यम से ही दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। उन्होंने बच्चों के नाम नोह और एशर रखा है। कुछ समय पहले रणविजय भी सनी के बच्चों से मिलने गए थे। करण जौहर के बच्चे रूही और यश भी सरोगेसी के जरिए ही हुए हैं। करण सिंगल पापा है। वह अपनी मां के साथ मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करते हैं।
आमिर खान और किरण राव ने भी माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का ही सहारा लिया है। उनके घर 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का जन्म हुआ था। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता शाहरूख खान के बेटे अब्राम को भी सरोगेसी के माध्यम से पैदा होना बताया जाता है। वहीँ बॉलीवुड स्टार जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। तुषार ने फादर बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। लक्ष्य के जन्म के बाद तुषार कपूर ने कहा था कि ‘मैं लक्ष्य को पाकर बहुत खुश हूं, जिसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अब यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। अविवाहित होने के बावजूद तुषार कपूर को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button