फीचर्डराष्ट्रीय

‘भगवान के अवतार हैं मोदी’

 modi fileनई दिल्ली। प्रख्यात शिक्षाविद् लोकेश चंद्र को तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित 87 वर्ष के लोकेश अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं। कभी इंदिरा गांधी के बेहद वफादार रहे लोकश का कहना है कि मोदी भगवान के अवतार हैं। चंद्र ने मोदी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र से नरेंद्र मोदी के फैन बन गए। लाकेश चंद्र का कहना है कि मोदी‌ विचारों में यकीन रखते हैं, विचारधारा में नहीं। वह महात्मा गांधी को पीछे छोड़़ सकते हैं। लोकेश के मुताबिक, मोदी के मन में कभी बदले की राजनीति नहीं रही है। वह खुले दिमाग के हैं। वह तमाम राजनीतिक संबंधों से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचते हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि मैं जीवनभर कांग्रेसी रहा। कई कांग्रेसी नेताओं से मेरे बहुत करीबी संबंध हैं, लेकिन मैं मोदी की तारीफ कर रहा हूं, क्योंकि उनके लिए राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। सत्ता में आने के बाद वे केवल देश के लिए सोच रहे हैं। चंद्र ने कहा कि नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखते हैं, और काम करते रहते हैं। यह दिखलाता है क‌ि वे मूल्यों में कितना भरोसा करते हैं। उनके पास विदेशों में खाते या काला धन भी नहीं है। प्रधानमंत्री का ना कोई बेटा है और ना कोई दामाद। उनके लिए देश ही बेटा और दामाद है।

Related Articles

Back to top button