अद्धयात्म

भगवान गणेश होंगे प्रसन्न, इसी बुधवार से शुरू कर दें ये 5 उपाय

ganesha-11-10-2016-1476193558_storyimageबुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन की कई परेशानियां हल हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेते हैं। आइए जानें कुछ सरल उपाय:

1.बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के बारह नामों का स्मरण करना चाहिए। मंदिर में विधि विधान से पूजा करते हुए भगवान गणेश का नाम लेने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

2.अगर आर्थिक रूप से तंग हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ ही थोड़ी देर बाद घी और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए। इस तरह करने से आर्थिक रूप से खुशहाली आती है।

3.बुधवार के दिन मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। कहते हैं इससे सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होता है।

4.अगर पारिवार के सदस्यों के बीच अनबन होती है तो भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ानी चाहिए। हो सके तो भगवान गणेश की दुर्वा से प्रतिमा बनाकर उका पूजन करना चाहिए।

5.बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद खुद भी अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए।

 
 
 

Related Articles

Back to top button