फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

भाजपा ने पीठ में छुरा घोंपा : उद्धव ठाकरे

udhav-bjpमुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को भाजपा पर अपनी पार्टी तथा हरियाणा जनहित कांग्रेस जैसे सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही कहा कि वह नरेन्द्र मोदी का सम्मान करते हैं। उपनगरीय बांद्रा में मतदान करने के बाद उद्धव ने संवाददाताओं से कहा कि जब उन्हें हमारी जरूरत थी, तब भाजपा हमारे साथ थे। लेकिन जरूरत पूरी होने पर हमारा साथ छोड़ दिया। उन्होंने विश्नोई के साथ क्या किया। उन्होंने सार्वजनिक रैली में कहा था कि वह हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास इसे साबित करने के लिए रिकार्डिंग हैं। उद्धव ने कहा कि उन्होंने हमारी पीठ में क्यों छुरा घोंपा, भाजपा को इसका जवाब देना होगा। शिवसेना नेता ने हालांकि कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर मोदी का सम्मान करते हैं। दोनों दलों के अलग होने के बाद पार्टी के मुखपत्र सामना और इसके हिन्दी संस्करण में कई बार मोदी पर निशाना साधा गया है। दोपहर का सामना में मोदी के पिता का अपमानजनक उल्लेख करने से जुड़े एक लेख की भाजपा नेताओं की आलोचना करने से संबंधित एक सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा, मैंने नरेन्द्रभाई का अपमान नहीं किया। मेरे मन में उनके प्रति सम्मान है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button