अद्धयात्म

भूलकर भी घर में न रखें ऐसी मूर्तियां, दर्शन से होगा घर को नुकसान…

img_20161105041228

सुख, समृद्धि और शांति के लिये घर में भगवान के अलग-अलग स्वरूपों की मूर्ति और तस्वीरें लगाई जाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भगवान की सभी मूर्तियां फलदायी और शुभ नहीं होती हैं।

कई मूर्तियां ऐसी होती हैं, जिनका दर्शन अशुभ माना जाता है। हम आपको ऐसी ही मूर्तियों और तस्वीरों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके दर्शन से आपको नुकसान हो सकता है।
– भगवान की पीठ का दर्शन शुभ नहीं माना जाता है। अर्थात घर में ऐसी मूर्ति की स्थापना नहीं करनी चाहिये, जिसकी पीठ दिखाई पड़ रही हो।
– खंडित मूर्ति का दर्शन भी अशुभ माना जाता है। घर में कभी भी भगवान की वह मूर्ति न रखें, जो टूटी हो अर्थात खंडित हो। ऐसी मूर्ति को नदी में प्रवाहित कर देना चाहिये।
– कई बार पूजा घर में एक ही भगवान की दो मूर्तियां रखी होती है। कोशिश करें कि एक मूर्ति को वहां से हटा दें। ऐसी मूर्तियों के दर्शन से घर में कलह होता है।
– पूजा घर में भगवान की मूर्ति रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रतिमा में भगवान का स्वरूप सौम्य और आशीर्वाद की मुद्रा में हो। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
 

Related Articles

Back to top button