ज्ञान भंडार

मंगल का कुम्भ राशि में परिवर्तन, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 4 मई 2020 दिन सोमवार को शाम 4:10 बजे भूमि पुत्र मंगल का गोचरीय परिवर्तन कुम्भ राशि मे होगा। मंगल अपनी उच्च राशि एवं शनि की पहली राशि मकर को छोड़कर शनि की दूसरी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे। स्वगृही शनि,नीच के गुरु से अलग होंगे मंगल। इनके इस परिवर्तन का व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

मेष :- धनागम के स्रोत, धन वृद्धि, वाणी व्यवसाय, सेल्स मार्केट से जुड़े लोगों की लाभ, संतान से लाभ, आय में वृद्धि, रोग, कर्ज एवं शत्रु खत्म होंगे।

वृष :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि , बुद्धिबल से लाभ, दाम्पत्य सुख उत्तम, क्रोध में वृद्धि, माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता, प्रेम संबंध उत्तम।

मिथुन :- यात्रा पर या अचानक खर्च, पराक्रम वृद्धि, भाई-बधुओं का सुख, आय के साधन मध्यम रहेंगे, स्वास्थ्यगत समस्या भी संभव।

कर्क :- आय में वृद्धि, धन में वृद्धि वाणी व्यवसाय से लाभ, परिवार में वृद्धि, पेट की समस्या, वाणी में तीव्रता, परिश्रम एवं विद्याध्ययन में रुकावट।

सिंह :- नया कार्य होगा, क्रोध में वृद्धि, मुँह में छाला, वाणी पर संयम रखें,दाम्पत्य में तनाव,गृह सुख के साधनों में वृद्धि, परिश्रम का पूर्ण फल, भाग्य का साथ ।

कन्या :- रोग, ऋण एवं शत्रुओं पर विजय, खर्च वृद्धि, पेट की समस्या, भाग्य में अवरोध की स्थिति, धार्मिकता एवं स्वास्थ्य पर खर्च।

तुला :- धनागम ,पेट की समस्या, आय में वृद्धि , खर्च में व्रद्धि , जीवन से लाभ एवं सहयोग, वाणी व्यवसाय से लाभ, प्रेम संबंध प्रगाढ़।

वृश्चिक :- आय के साधनों में वृद्धि, क्रोध में वृद्धि , गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि, सम्मान एवं कर्म में वृद्धि, दाम्पत्य सुख एवं दाम्पत्य पर खर्च।

धनु :- भाग्य में वृद्धि ,पराक्रम में वृद्धि , संतान से लाभ, खर्च में वृद्धि , भाई बंधुओ का सहयोग सानिध्य , क्रोध पर संयम रखें एवं अति उत्साह से बचें।

मकर :- सुख में वृद्धि ,धनागम ,सेल्स मार्केट से लाभ , वाणी पर संयम रखें , संतान को लेकर चिंता ,पेट की समस्या एवं कार्यो में अवरोध।

कुम्भ :- राज्य से लाभ, पिता के सुख, दाम्पत्य में थोड़ा तनाव ,सम्मान एवं पराक्रम में वृद्धि ,पेट की समस्या, माता को स्वास्थ्य की समस्या।

मीन :- व्यय में वृद्धि , भाग्य में अवरोध, खर्च में वृद्धि ,पराक्रम में वृद्धि ,दामपत्य में थोड़ा विवाद या कष्ट, रोग ,ऋण एवं शत्रु पर विजय।

Related Articles

Back to top button