अद्धयात्म

मकर संक्रांति पर किस राशि के लोगों को कौनसी वस्तु करें दान?

dan1-1452578346मकर संक्रांति दान-पुण्य को समर्पित पर्व है। सूर्यदेव के उत्तरायण होने के बाद वातावरण में उनका तेज बढ़ता है और सकारात्मक किरणें प्रबल होती हैं। दक्षिणायन अंधकार की अवधि होती है जबकि उत्तरायण प्रकाश की।  अगर शुभ समय की शुरुआत स्नान और दान-पुण्य के कार्यों से की जाए तो उसका शुभ प्रभाव किसी भी जातक को शुभ व शीघ्र फल देता है। साथ ही उसके जीवन में आने वाले रोग, दोष और संकट का भी निवारण करता है। ज्योतिष में किसी ग्रह के दोष के संबंध में ऋषियों ने अनेक प्रकार के दान का उल्लेख किया है। कहा भी जाता है कि ज्ञान और दान हमेशा सत्पात्र को ही देना चाहिए। अगर सत्पात्र को दान दिया जाए तो यह जगत के लिए कल्याणकारी होता है। वहीं, देने वाले मनुष्य को भी सुख की प्राप्ति होती है। इस संबंध में ज्योतिष के अनेक मत हैं। विशेष रूप से राशि के अनुसार दान का प्रचलन अधिक है। जानिए, मकर संक्रांति के दिन किस राशि के जातक को कौनसी वस्तु का दान करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार, मेष राशि के जातक को भूमि का दान करना चाहिए। अगर वृष राशि के जातक को गाय का दान किया जाए तो यह शुभ फलदायी होता है। इसी प्रकार मिथुन राशि के जातक को वस्त्र, भोजन और पेय पदार्थों का दान करना चाहिए। 

जिन लोगों की राशि कर्क हो, उन्हें घी और गाय का दान देना चाहिए। सिंह राशि के लोगों को स्वर्ण का दान देना चाहिए। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं। कन्या राशि के लोगों को वस्त्र और गाय का दान दे सकते हैं। साथ ही विभिन प्रकार के अन्नों का दान मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों को करना चाहिए। 

तुला-वृश्चिक वाले लोगों को वस्त्र और गृह निर्माण सामग्री, धनुु राशि के लोगों को पुस्तकें, धर्मग्रंथ व विद्यालय में पढऩे वाले छात्रों को शिक्षा सामग्री, मकर राशि के लोगों को ईंधन और चूल्हा दान करना चाहिए। इसी प्रकार कुंभ राशि के लोगों को गाय, जल और पौधे का दान करें। मीन राशि वाले जातकों को ताजा पुष्प व पौधे दान करने चाहिए।

Related Articles

Back to top button