उत्तराखंड

मसूरी में तेंदुए ने होटलकर्मी पर किया हमला, दहशत में लोग

17_11_2016-17novleopardमसूरी में बीती रात एक तेंदुए ने होटलकर्मी पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही होटल कर्मी के जैकेट से उसकी जान बच गई। तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत है।

मसूरी, [जेएनएन]: बीती रात मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में एक तेंदुए ने होटलकर्मी पर हमला कर दिया। इस हमले में होटलकर्मी की जैकेट फट गई। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। इसे लोगों में दहशत है।

होटल रतन के स्वामी कैप्टन कंमलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम लगभग सवा छह बजे तेंदुए का शावक होटल रतन के सामने से रोड को क्रास करते होटल सेवाय फार्च्यून की दीवार फांद कर होटल की ओर गया। इस दौरान वह घर से अपनी पत्नी के साथ बाजार की ओर जा रहे थे।
इसके दो घंटे बाद वहां से गुजर रहे होटलकर्मी मोनू पर तेंदुए ने हमला कर दिया, लेकिन गनीमत यह रही मोनू ने जैकेट पहनी हुई थी। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुआ की मौजूदगी की सूचना कैप्टन कमलजीत सिंह ने तुरंत मसूरी वन प्रभाग को दी, लेकिन गुरुवार दोपहर तक वहां कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा था।
वहीं, इस संबंध में मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ साकेत बडोला ने बताया कि नगर में तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं से मसूरी वन प्रभाग सचेत है। बुधवार रात को मैं स्वयं पैट्रोलिंग पर थे, लेकिन रात में तेंदुआ दिखाई देने की कोई सूचना मेरे संज्ञान में नहीं आई।

 

Related Articles

Back to top button