राज्यराष्ट्रीय

महराजगंज में सीएम अखिलेश का पुतला फूंका

magarajganjलखनऊ। महराजगंज के पनियारा क्षेत्र में दशहरा पर्व होने के बाद भी शाम को बिजली न आने से परेशान होकर आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया। इन लोगों की शिकायत थी कि आज सुबह से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। सरकार का दावा था कि आज सुबह से ही सभी जगह पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति रहेगी लेकिन महराजगंज में ऐसा नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से आहत लोगों ने आज शाम को करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Back to top button