राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के चुनावी मौसम में कई नेताओं ने बदला पाला

maharastra mapमुंबई। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीतिक फिजा में बड़ा बदलाव हुआ है। कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी वफादारी को भूल सत्ता की चाह में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों का दामन थाम लिया है। कुछ चर्चित चेहरों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पूर्व विधायक राम कदम हैं जिन्होंने दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन को 2009 के विधानसभा चुनाव में मुंबई के घाटकोपर (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से शिकस्त दी थी। मनसे से टिकट नहीं मिलने पर अब वह भाजपा में आ गए हैं। कदम अब घाटकोपर :पश्चिम: क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। राकांपा से निष्कासित किये जाने के बाद विजयकुमार गावित भाजपा में शामिल हुए और अब वह नंदुरबार से पार्टी के उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर नवापुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरूप सिंह नाइक को हराने वाले गावित के छोटे भाई शरद अब राकांपा में हैं। भाजपा ने अनिल बोंडे (मोरशी से निर्दलीय विधायक) और मनिक्रा कोकटे (सिन्नार से कांग्रेस विधायक) को भी अपने पाले में कर लिया है। प्रकाश शेंगडे और संभाजी पवार पश्चिमी महाराष्ट्र से भाजपा के विधायक थे। कांग्रेस-राकांपा के स्थानीय नेताओं को पार्टी में शामिल किये जाने से नाराजगी के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी। शेंगडे अब राकांपा के उम्मीदवार हैं तो पवार शिवसेना के खेमे में चले गए। इसी तरह शहादा से शिवसेना के संभावित उम्मीदवार राजेंद्र गावित ने परचा दाखिल करने के अंतिम दिन राकांपा के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया। एजेंसी

Related Articles

Back to top button