फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा

vote countingमुंबई। मोदी लहर पर आरूढ भाजपा 118 सीटों पर बढ़त बनाने के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी एवं स्पष्ट विजेता बनकर उभर रही है जबकि शिवसेना 70 सीटों पर आगे चल रही है। 288 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस अब तक 36 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक प्राप्त रुझान में राकांपा 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मनसे 4 सीट और अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र की दक्षिण कराड सीट से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विलासकाका उंदालकर से आगे चल रहे हैं। बारामती से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आगे चल रहे हैं जबकि तासगांव सीट से राज्य के पूर्व गह मंत्री आर आर पाटिल भाजपा के अजीत घोरपड़े से पीछे चल रहे हैं। तटीय कोंकण की कुदाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे शिवसेना के वैभव नाइक से पीछे चल रहे हैं। दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुत्री एवं प्रदेश भाजपा कोर समिति की सदस्य पंकजा मुंडे परली सीट पर राकांपा के धनंजय मुंडे से आगे चल रही हैं। मुंबई में अंधेरी पश्चिम सीट पर भाजपा के अमित सातम कांग्रेस के अशोक भाउ जाधव से आगे चल रहे हैं। नासिक मध्य सीट पर भाजपा की देवयानी परांधे मनसे के वर्तमान विधायक वसंत गीते से आगे चल रहे हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button