जीवनशैली

जानिए महिलाओं पर क्या असर डालता है टूटा हुआ रिश्ता

जब कोई लड़की किसी से प्‍यार करती है तो उस रिश्‍ते में खुशियां भरने के लिए हर मुश्किल को पार कर लेती है। ऐसा वो अपने पार्टनर के लिए अपने प्‍यार और विश्‍वास को साबित करने के लिए भी करती है। जब किसी पुरुष की वजह से रिलेशिनशिप खत्‍म होता है तो कई बार महिलाओं को तकलीफ होती है।
महिलाओं को आती है ये दिक्कतें:
# डिप्रेशन: रिलेशनशिप के खत्म होने का दुख दिमाग में लंबे समय तक रहता है। हर महिला इस परिस्थिति से गुज़रती है। टूटे हुए सपनों और भावनाओं का दर्द दिमाग पर हावी होने लगता है। 
# सुस्‍त हो जाती हैं: महिलाओं के लिए ब्रेकअप का ये हिस्‍सा भी बहुत दुखद होता है। इस परिस्थिति में महिलाओं को असल में ब्रेकअप का अहसास होता है और उन्‍हें ये बहुत दर्द देता है। इस दर्द को सहते-सहते वो सुस्‍त और उदास रहने लगती हैं।
# मुश्किलों का दौर: सुस्‍त रहने की वजह से वो बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर लेती हैं और इससे उन्‍हें सब कुछ मुश्किल लगने लगता है। ये कई मुश्किलें कई तरह की हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button