राष्ट्रीय

महिला के अपहरण केस में फंसे राम रहीम, केस दर्ज

ram rahim_newजयपुर: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहले विवादों में तो फंसे ही थे परन्तु अब एक ओर विवाद में फंस गए हैं। आपको बता दें, जयपुर की मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने राम रहीम के खिलाफ शहर के जवाहर नगर थाना पुलिस को एक महिला के अपहरण का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश उसी महिला के पति के है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को 29 मार्च को राम रहीम ने सेवादार के जरिए सिरसा आश्रम में बुलाया था, तब से वे गायब हैं। कमलेश का आरोप है कि 15 मार्च को आश्रम के प्रबंधक डीपीसीएस दत्ता ने उन्हें बुलाया था। उसका कहना है कि वह सिरसा में केस दर्ज कराने गया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। इसलिए उसने जयपुर में केस दर्ज करवाया है।

Related Articles

Back to top button