राज्यराष्ट्रीय

महिला ने पति और बेटी को दिया जहर, खुद भी खाया

crime logoजौनपुर : रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर में एक महिला ने अपने पति व बेटी को सोमवार की रात जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले पति व बेटी की मौत हो गयी। जबकि महिला की हालत नाजुक है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुकान की किराएदारी को लेकर परिवार में कलह बताया जा रहा है। मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है। गांव के निवासी जोखन यादव (65 वर्ष) अपने पूरे परिवार के साथ बाजार में ही मकान बनवाकर रहते थे। साथ में पत्नी ममता (62 वर्ष) रहती है। बड़े बेटा जियालाल (25 वर्ष) व एक अन्य बेटा मुम्बई में रहता है। बेटी गीता (20 वर्ष) साथ में थी। जोखन ने मकान के बगल में ही चार दुकान बनवाकर किराए पर दे रखा था। एक दुकान में डॉक्टर मनोज यादव अपनी क्लीनिक चलाते हैं। किराए को लेकर जियालाल व ममता का डॉक्टर से आए दिन विवाद होता था। कारण की अक्सर बेटा किराया ले लेता था। इस बात से परेशान पति व पत्नी दोनों चाहते थे कि डॉक्टर दुकान खाली कर दे। जबकि बेटा नहीं चाहता था कि डॉक्टर दुकान खाली करें। जोखन की पत्नी इस बात से काफी नाराज हो गयी और रात में खुद तो जहर खाया ही साथ ही पति व बेटी को भी जहर दे दिया। बेटी व पति की रात में ही मौत हो गयी। जबकि ममता का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button